फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Three deaths in two days due to fever in Hewa, more than 30 sick

Baghpat News: हेवा मे बुखार से दो दिन में तीन मौत, 30 से ज्यादा बीमार

Tue, 03 Oct 2023 01:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Tue, 03 Oct 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Three deaths in two days due to fever in Hewa, more than 30 sick
छपरौली। हेवा गांव में बुखार से दो दिन में तीन महिलाओं की मौत हो गई है और 30 से ज्यादा लोग बुखार से पीड़ित है। लोगों को गांव में संक्रमण फैलने का डर सता रहा है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से गांव में दवा का छिड़काव कराने और शिविर लगाकर लोगों की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में शनिवार को गर्भवती महिला फिरदोस (30), फिरदोस की सास जैनम (60) और रविवार रात मैमूना (28) की बुखार से मौत हो गई। जबकि गांव में 30 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित है। लोगों का कहना है कि इस तरह से गांव में बुखार फैल रहा है और लोग उसकी चपेट में आ रहे है। बुखार आने पर प्लेटलेट्स कम हो रही है। गांव में बुखार से तीन मौत होने से लोग भयभीत है। लोगों का कहना है कि गांव में दवा का छिड़काव नहीं कराया गया है और गंदगी के कारण मच्छर पनप रहे है, जिससे लोग बीमार हो रहे है। ग्रामीणों ने गांव में दवा का छिड़काव कराने और स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

----
गांव में तीन की मौत हुई, खून की उल्टी भी लगी
ग्राम प्रधान नीरज ने बताया कि गांव में बुखार फैल रहा है। फिरदोस और मैमूना को बताया जा रहा है कि उनको पहले बुखार आया था। उन दोनों को खून की उल्टी भी हुई है। उन्होंने बताया कि फिरदोस आठ महीने की गर्भवती थी। उसकी मौत के बाद उसकी सास जैनम की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
वर्जन -हेवा गांव में बुखार से मौत होने के बारे में कोई सूचना नहीं है। मंगलवार को गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। गांव में एंटीलार्वा का छिड़काव कराया जाएगा और शिविर लगाकर लोगों की जांच कराई जाएगी। - डॉ महावीर सिंह, सीएमओ
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed