{"_id":"5f74c9d18ebc3e9bd17d8892","slug":"three-crooks-arrested-in-encounter-baghpat-news-mrt503838374","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
पकड़े गए बदमाश दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के रहने वाले
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर (बागपत)। थाना पुलिस ने मंगलवार की देर रात चेकिंग के दौरान ललियाना चैक पोस्ट से मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के रहने वाले है।
थाना प्रभारी चमन प्रकाश शर्मा ने बताया कि मंगलवार की रात 11 बजे ललियाना चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान दो बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, तीनों ने पुलिस पर फायर कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाश आशीष पुत्र राजबल शाहजहापुर थाना मुरादनगर गाजियाबाद, रोहित उर्फ चिंटू पुत्र भूपेंद्र छोटा मवाना थाना मवाना, मेरठ तथा अमित पुत्र मूलचन्द निवासी हर्ष विहार पूर्वोत्तर दिल्ली को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक देशी पिस्टल, पांच कारतूस, एक चाकू व दो बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थानों पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे है। पुलिस बरामद दोनों बुलेट मोटर साइकिलों की जांच कर रही है।