फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Three arrested including wife and lover who killed property dealer

प्रॉपर्टी डीलर की हत्या करने वाली पत्नी व प्रेमी समेत तीन गिरफ्तार

Sat, 23 Apr 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Three arrested including wife and lover who killed property dealer
बागपत कोतवाली पुलिस हिरासत में हत्या के आरोपी - फोटो : BAGHPAT
- तीन सितंबर 2021 को निवाड़ा गांव में गला दबाकर की गई थी शहजाद की हत्या
विज्ञापन

- बेटों की शिकायत पर शहजाद के शव को कब्र से निकालकर कराया गया था पोस्टमार्टम
- एसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कोतवाली पुलिस ने निवाड़ा गांव के प्रॉपर्टी डीलर शहजाद की हत्या करने वाली पत्नी और उसके प्रेमी सहित तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य आरोपी अभी फरार है, जिनकी तलाश में पुलिस लगी है। उधर, एसपी ने तीनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने में शामिल पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिया है।
बड़ौत की नई बस्ती के रहने वाले शादाब ने 14 मार्च को बागपत कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था कि उसके पिता शहजाद प्रापर्टी डीलर थे। पिता का निकाह 27 साल पहले शमीना निवासी डौला के साथ हुआ था। वह शमीना का बेटा है और एक उसका भाई साकिब है। उसके पिता के करीब 13 साल पहले एक अन्य महिला परवीन निवासी दौझा से संबंध हो गए थे। इसके बाद पिता महिला परवीन को लेकर घर आ गए थे। घर में विवाद होने पर पिता ने उसकी मां शमीना को तलाक दे दिया था। इस पर उसके दादा जैनुद्दीन ने पिता शहजाद और उनकी दूसरी पत्नी परवीन को घर से निकाल दिया। दोनों खुब्बीपुर निवाड़ा में रहने लगे। इसके बाद उसकी मां शमीना ने भी दूसरा निकाह कर लिया। उसका पिता शहजाद हम दोनों भाइयों को अपने पास निवाड़ा खुब्बीपुर लेकर आ गया था। आरोप है कि उसके पिता शहजाद के घर से जाने के बाद सौतेली मां परवीन के पास युवक शहजाद उर्फ सलमान निवासी असारा आता था। शादाब के मुताबिक उसने एक दिन सौतेली मां और युवक शहजाद को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसके बारे में उसने पिता को बताया। पिता ने सौतेली मां को डांटने की बजाए उसे (शादाब) व उसके भाई (साकिब) को घर से निकाल दिया था।
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद सौतेली मां परवीन ने अपनी सहेली अफसाना निवासी लोनी, प्रेमी शहजाद और दो अन्य लोगों के साथ मिलकर तीन सितंबर 2021 को उसके पिता शहजाद की हत्या कर दी थी। मगर, मौत को सामान्य बताकर शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया था। शादाब के मुताबिक कुछ दिन पहले ही एक ऑडियो रिकार्डिंग मिली, जिससे साफ हो गया कि उसके पिता की हत्या की गई है। इस रिकार्डिंग के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। साथ ही शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें शहजाद के शरीर पर चोट लगने के निशान होने का पता चला। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि इस मामले में हत्यारोपी पत्नी परवीन, उसके प्रेमी शहजाद व अफसाना को गिरफ्तार किया गया है। तीनों कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed