{"_id":"62eeaa271fe6c328f171da74","slug":"three-accused-of-theft-arrested-stolen-goods-recovered-baraut-news-mrt600146729","type":"story","status":"publish","title_hn":"टयूवबैलों पर सेंधमारी कर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टयूवबैलों पर सेंधमारी कर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी माल बरामद
बड़ौत। लुहारी गांव के जंगल में ट्यूबवेलों पर सेंधमारी कर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गांव के जंगल से ही गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उनकी निशानदेही पर चोरी किया गया हजारों का सामान भी बरामद कर लिया गया है।
सीओ युवराज सिंह ने बताया कि शनिवार को मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने गांव लुहारी के जंगल में छापा मारा। जहां से पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में बबलू, काले व संजू निवासी ढिकाना शामिल हैं। बताया कि पुलिस ने उनके पास से नौ बंडल विद्युत केबल, पांच बंडल कॉपर के तार बरामद किए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि 17 जुलाई को लुहारी गांव के जंगल में चोरों ने सत्यवीर, प्रमोद, राकेश, पीतम, सतवीर, समे सिंह, भोपाल सिंह, उदयवीर सिंह सहित एक सरकारी नलकूपों में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोर यहां से विद्युत केबल, मोटर, स्टार्टर व आपरेटर चोरी कर लिया था। इस मामले में पीड़ितों ने कोतवाली में पहुंचकर चोरी की घटना को लेकर आक्रोश जताते हुए प्रदर्शन किया था।