{"_id":"60de05a28ebc3e4cd97ba8a9","slug":"threats-to-kill-doctor-baghpat-news-mrt5453195143","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सकों को जान से मारने की धमकी,तहरीर दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सकों को जान से मारने की धमकी,तहरीर दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। दो नकाबपोश बदमाशों ने सीएचसी अधीक्षक व कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि विरोध करने पर उन्होंने सीएचसी में तोड़फ़ोड़ की। दोनों बदमाश सीसीटीवी में कैद हो गए। वहीं, चिकित्सकों ने बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजकमल सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को दो नकाबपोश बदमाश सीएचसी आए। आरोप है कि उन्होंने कम्प्यूटर कक्ष में घुसकर कर्मचारियों से नाम पूछकर उनसे अभद्रता की। वहीं, सामान इधर-उधर फेंकना शुरू कर दिया। उन्होंने सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजकमल सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर वीर प्रताप व रवि कुमार के फोटो खींचने शुरू कर दिए। उन्होंने अस्पताल के किसी बाबू की सीएमओ बागपत से शिकायत करना बताया। दोनों आरोपियों की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो गई। थानाध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।