फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Threatening the person who cheated in the name of sending to Saudi Arabia

साउदी अरब भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले युवक की धुनाई, पुलिस को सौंपा

Sun, 09 Oct 2022 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Threatening the person who cheated in the name of sending to Saudi Arabia
छपरौली थाना क्षेत्र के औढापुर गांव का मामला, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। औढापुर गांव में शनिवार को लोगों ने गांव के ही एक युवक पर सऊदी अरब भेजने के नाम पर लाखों रुपये ठगने का आरोप लगाकर धुनाई कर दी। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया।
औढापुर के ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने उनसे विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की है। वह बेरोजगार युवकों को सऊदी अरब में नौकरी दिलाने के नाम पर डेढ़ से दो लाख रुपये लेता था।
विज्ञापन

इन लोगों से की ठगी
औढापुर निवासी मोहसिन, फुरकान पुत्र आसफ अली, नसीम पुत्र शरीफ, बासौद निवासी मोहसिन पुत्र तसलीम, मोहम्मद कासिम त्यागी पुत्र नवाब, दिलशाद पुत्र छोटे, गौसपुर निवासी अफराइम पुत्र आलिम, आलिम पुत्र कल्लू से सऊदी अरब में नौकरी लगवाने के लिए डेढ से दो लाख रुपये लिए हुए हैं। अफराइम से 20 हजार रुपये व उसका पासपोर्ट भी जब्त किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साठगांठ कर तैयार कराता है फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस
ग्रामीणों ने बताया कि दिल्ली में किसी व्यक्ति से साठगांठ कर फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस भी तैयार करके सऊदी अरब की किसी कंपनी में कागजात भिजवा देता है। कई वर्षों से आरोपी ठगी करने में जुटा है।
सऊदी अरब में फंसे हैं कई युवक
ग्रामीणों ने बताया कि नसीम पुत्र शरीफ अब भी सऊदी अरब में फंसा हुआ है। परिजनों का कहना है कि दो दिन से उससे संपर्क नहीं हो रहा है। इस बात ने उन्हें भयभीत कर दिया है। बताया जा रहा है कि अब भी आधा दर्जन से अधिक युवक वहां फंसे हैं।

ये बोले छपरौली एसओ
लोगों की शिकायत के बाद थाना छपरौली पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी सोनवीर सिंह का कहना है कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed