फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Threatening letter thrown at Titroda's victim's house

तितरौदा के पीड़ित परिवार के घर फेंका धमकी भरा पत्र, पलायन की चेतावनी

Mon, 06 Jun 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Threatening letter thrown at Titroda's victim's house
अमीनगर सराय (बागपत)। तितरौदा गांव में जानलेवा हमले में समझौते का दबाव बनाने के लिए पीड़ित परिवार के घर धमकी भरा पत्र फेंका गया। जिससे सोमवार को पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत कर पलायन करने की चेतावनी दी। वहीं, फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन

सिंघावली अहीर थाने पहुंचे तितरौदा निवासी जयप्रकाश, दीपक, विनीत ने बताया कि बीती 12 मार्च की रात गांव के ही युवकों ने उनके घर में घुसकर हमला कर दिया था। जिसमें फायरिंग में छर्रे लगने से जयप्रकाश, उसकी भाभी सुमन घायल हो गए थे। उन्होंने सात नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस इस मामले में सात आरोपियों को जेल भेज चुकी हैं। आरोप लगाया कि रविवार रात उनके घर में धमकी भरा पत्र फेंका गया। जिसमें समझौता न करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं होने पर परिवार सहित गांव से पलायन करने के लिए मजबूर होंगे। इस मामले में इंस्पेक्टर एनएस सिरोही का कहना है कि पीड़ित परिवार को सुरक्षा दी जाएगी। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। धमकी देने के मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed