{"_id":"634b0a8e5912fe6acc7cf3dd","slug":"threatened-to-make-rape-video-viral-took-away-jewelery-kahkra-news-mrt6096490170","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: दोस्त की पत्नी के साथ दुष्कर्म, वीडियों वायरल की धमकी देकर एक लाख रूपयें हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: दोस्त की पत्नी के साथ दुष्कर्म, वीडियों वायरल की धमकी देकर एक लाख रूपयें हड़पे
Sun, 16 Oct 2022 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 01:01 AM IST
सार
खेकड़ा क्षेत्र के ग्राम सांकरौद निवासी युवक ने अपने दोस्त को नशीला पदार्थ पिलाकर उसकी पत्नी से दुष्कर्म करके वीडियो बनाई। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत में खेकड़ा क्षेत्र के ग्राम सांकरौद निवासी युवक ने अपने दोस्त को नशीला पदार्थ पिलाकर उसकी पत्नी से दुष्कर्म करके वीडियो बनाई। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे करीब एक लाख रुपये आभूषण ले गया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि ग्राम साकरौद निवासी युवक की उसके पति से दोस्ती है। वह उनके घर भी आता जाता है। कुछ दिन पूर्व आरोपी उनके घर आया। उसके पति को मौका पाकर चाय में नशीला पदार्थ पिला दिया। पति के बेहोश होने के बाद उससे दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: सड़क हादसे में भाजपा नेता की मौत, भतीजा घायल, बुझ गया घर का इकलौता चिराग
विज्ञापन
दुष्कर्म के दौरान ही वीडियो भी बना ली और उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर नगदी के साथ ही करीब एक लाख रुपये के जेवरात ले गया। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं, सीओ विजय चौधरी का कहना हैं कि मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।