फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Threatened the young man by putting a pistol on his temple

Baghpat News: वाॅलीबाल प्रतियोगिता देखने जा रहे युवक की कनपटी पर तमंचा सटाकर धमकी दी

Sat, 20 Sep 2025 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 20 Sep 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Threatened the young man by putting a pistol on his temple
खेकड़ा। घिटोरा गांव में वॉलीबाल प्रतियोगिता देखने जा रहे विरेंद्र को रास्ते में रोककर जान से मारने की धमकी दी गई। इसमें तहरीर मिलने पर पुलिस ने सुमित और सचिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

घिटोरा गांव निवासी विरेंद्र ने बताया कि 16 सितंबर की शाम वह गांव में वॉलीबाल प्रतियोगिता देखने जा रहा था। रास्ते में एक कार में सवार 10-12 युवक वहां आ गए। तीन युवक कार से नीचे उतरे और उसके साथ गाली-गलौज कर अभद्रता करने लगे। इसका विरोध करने पर लाठी-डंडों से पिटाई कर घायल कर दिया। हमलावर उसकी कनपटी पर पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इस मामले में सीओ रोहन चौरसिया ने बताया कि आरोपियों सचिन और सुमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- दोस्त पर पिटाई कर घायल करने का आरोप
खेकड़ा। नंगलाबड़ी गांव निवासी अमरपाल ने बताया कि 31 अगस्त की शाम वह अपने पड़ोसी दोस्त बीनू के पास गया था। वहां पर दोस्त के साथ खाना पीना किया। आरोप लगाया कि नशा होने पर दोस्त ने उसकी पिटाई कर घायल कर दिया। इससे वह बेहोश हो गया और होश आने पर परिजनों को घटना के बारे में बताया। सीओ रोहन चौरसिया का कहना है कि आरोपी बीनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed