फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Thousands of goods destroyed by fire in cylinder

सिलिंडर में आग से हजारों का सामान खाक

Fri, 17 Apr 2020 10:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Thousands of goods destroyed by fire in cylinder
खेकड़ा (बागपत)। शहर के मोहल्ला तलहेटी में एक व्यक्ति के छप्पर में आग लगने से हजारों रुपये कीमत का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। लोगों ने अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया। शहर के मौहल्ला तलहेटी में सुनील कुमार परिवार के साथ रहता है। शुक्रवार की दोपहर सुनील की पतनी बेबी छप्पर में गैस पर खाना बना रही थी। तभी खाना बनाते समय अचानक गैस सिलिंडर का पाइप लीकेज हो गया और सिलिंडर ने आग पकड़ ली। कुछ ही देर में आग ने उग्र रूप धारण कर लिया। इससे छप्पर में बैठे परिवार के लोगों मे भगदड़ मच गयी। सभी लोग शोर मचाते हुए छप्पर से बाहर भाग निकले। शोर सुनकर पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने करीब एक घंटे तक अथक प्रयास कर आग पर किसी तरह काबू पाया। लेकिन तब तक छप्पर में रखा हजारों रुपये कीमत का घरेलू सामान, कपडे़ आदि जलकर राख हो गए। गनीमत रही कि परिवार के सभी लोग छप्पर से बाहर भाग निकले। बडा हादसा होते टल गया। लोगों ने एसडीएम राजपाल सिंह से मामले मे हस्तक्षेप कर पीड़ित परिवार को सहायता राशि दिलवाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed