फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Thousands of devotees performed Jalabhishek of Ashutosh

हजारों श्रद्धालुओं ने किया आशुतोष का जलाभिषेक

Wed, 27 Jul 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Thousands of devotees performed Jalabhishek of Ashutosh
बालैनी के पुरा महोदव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्घालु - फोटो : BAGHPAT
बालैनी। श्रावणी मास की चतुर्दशी पर बुधवार को भी हजारों श्रद्धालुओं ने पुरा महादेव मंदिर में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। मंदिर में सुबह से दोपहर तक जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्तों की भीड़ लगी रही। सुरक्षा के लिए मंदिर के गर्भ गृह और मेला परिसर में पुलिस तैनात रही। बुधवार को दस हजार श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। श्रावणी मेला बृहस्पतिवार को खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन

मंदिर में मंगलवार शाम से शुरू हुई चतुर्दशी पर शाम से ही कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की लाइन लगनी शुरू हो गई थी। शिवभक्तों ने रात भर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। बुधवार दोपहर तक मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक हुआ। मंदिर और मेला परिसर में सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन

एडीएम अमित कुमार व एएसपी मनीष कुमार मिश्र ने मंदिर और मेला परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। मेले में आए श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए गेस्ट हाउस में बनाए गए कंट्रोल रूम में भी निगरानी की गई। मंदिर और मेले में सादी वर्दी में सुरक्षाकर्मी तैनात रहे। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने बताया कि बुधवार को दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांवड़ लेकर पुरा महादेव मंदिर पहुंचे बाबू खान
बालैनी। हरिद्वार से कांवड़ लेकर आए रंछाड़ के बाबू खान बुधवार को परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया।
बुधवार को भी खूब हुई खरीदारी
पुरा महादेव मंदिर पर लगाए गए मेले में बुधवार को भी दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। मंदिर में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के बाद क्षेत्र और दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने मेले में जमकर खरीदारी की। मेले में प्रसाद, खिलौनों और सौंदर्य प्रशासन की दुकानों पर महिलाओं और बच्चों की भीड़ लगी रही।

मंदिरों में भी लगी रही श्रद्धालुओं की भीड़
बुधवार को नगर के अलावा देहात क्षेत्र के शिवालयों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। नगर के जानकीदास मंदिर, ठाकुरद्वारा मंदिर, मेरठ रोड के शिव मंदिर, चमरावल रोड स्थित शिव मंदिर, बागेश्वर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का पंचामृत और बेल पत्र चढ़ाकर जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed