फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Those who beat up Sanyam have gone underground and are not even found among relatives.

Baghpat News: भूमिगत हो गए संयम की पिटाई करने वाले, रिश्तेदारी में भी नहीं मिले

Tue, 07 Oct 2025 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Tue, 07 Oct 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Those who beat up Sanyam have gone underground and are not even found among relatives.
बड़ौत। जयपुर एसडीएम के चचेरे भाई बावली निवासी संयम तोमर की पिटाई में शामिल आरोपी भूमिगत हो गए हैं, जो घर और अपनी रिश्तेदारी में भी नहीं मिले। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं और कई युवकों से पूछताछ भी की गई।
विज्ञापन

शहर के जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में डेयरी विभाग के पास कूड़ा डालने के लिए बनाए गए गड्ढे में दो अक्तूबर की सुबह संयम तोमर निवासी बावली का शव पड़ा हुआ मिला। उसके शरीर पर चोट के कई निशान मिले। संयम के भाई संचित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस की जांच में पता चला कि संयम को हरिद्वार घूमने के बहाने बुलाया गया था। इस दौरान बावली और बड़ौत के प्रजुव्वल, लप्पी, काला सोनी और भोला ने संयम की पिटाई भी की। जांच अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि जिन युवकों के नाम सामने आए है, उनकी तलाश की जा रही है। इसमें कई युवकों से पूछताछ भी की गई, जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed