फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Those above 30 years of age will not get a post in BJP Yuva Morcha

भाजपा युवा मोर्चा में 30 वर्ष से ज्यादा उम्र वालों को पद नहीं मिलेगा

Wed, 01 Sep 2021 10:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
Those above 30 years of age will not get a post in BJP Yuva Morcha
- भाजयुमो में पदाधिकारी बनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने नियमों का पत्र जारी किया
विज्ञापन

- बागपत में भाजयुमो में अध्यक्ष सहित 31 पदाधिकारी होंगे, कार्यकारिणी की पांच दिन में होगी घोषणा
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। भाजपा युवा मोर्चा में 30 वर्ष से ज्यादा उम्र वालों को पद नहीं दिया जाएगा। इसके लिए प्रदेशाध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने नियम जारी कर दिए गए है। इसके बाद युवा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित करने के लिए काम शुरू कर दिया गया है और पांच दिन में कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी।

भाजपा में युवा मोर्चा में अभी तक 30 वर्ष से ज्यादा उम्र वालों को भी पदाधिकारी बनाया जाता है। मगर, प्रदेशाध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी की ओर से सभी जिलाध्यक्षों को पत्र जारी किया गया है कि कार्यकारिणी में कोई भी पदाधिकारी 30 साल से ज्यादा उम्र का नहीं बनाया जाएगा। इसमें महिला, अनुसूचित, ओबीसी वर्ग को भी शामिल किया जाएगा। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष शशांक मलिक ने बताया कि जिले में जिलाध्यक्ष के अलावा जिला उपाध्यक्ष छह, जिला महामंत्री दो, जिला मंत्री छह, कोषाध्यक्ष एक, जिला कार्यालय प्रभारी एक, जिला मीडिया प्रभारी एक, सोशल मीडिया प्रभारी एक, 12 सदस्य बनाए जाएंगे। शशांक यादव ने बताया कि पांच दिन में कार्यकारिणी की घोषणा कर दी जाएगी, क्योंकि उसके बाद सभी को विधानसभा चुनाव को देखते हुए मैदान में उतरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed