{"_id":"630919aa70c22143a41281f1","slug":"third-day-of-payushan-festival-celebrated-as-samayik-day-baraut-news-mrt602609487","type":"story","status":"publish","title_hn":"पयुर्षण पर्व का तीसरा दिन सामायिक दिवस के रूप में मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पयुर्षण पर्व का तीसरा दिन सामायिक दिवस के रूप में मनाया
विज्ञापन
श्वेतांबर जैन मूर्तिपूजक संघ मंदिर लोहिया बाजार में पर्युषण महापर्व के तीसरे दिन पूजा करते जैन ?
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पयुर्षण पर्व का तीसरा दिन सामायिक दिवस के रूप में मनाया
बागपत, बड़ौत। श्वेतांबर जैन मूर्तिपूजक संघ मंदिर लोहिया बाजार में चल रहे पर्युषण महापर्व का तीसरा दिन श्रद्धालुओं ने सामायिक दिवस के रूप में मनाया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सामायिक साधना का एक बेहतर अनुष्ठान है। सामायिक साधु-साध्वियों व गृहस्थों के लिए होती हैं। साधु-साध्वियों के लिए जिंदगी भर सामायिक होती हैं। ऐसे व्यक्ति धन्य होते हैं जो जीवन भर सामायिक लेते हैं और निभाते हैं। मंदिर में भक्तांबर का पाठ राजेश जैन, सुनीता जैन ने किया। उसके बाद भगवान शांतिनाथ की चंदन पूजा, अक्षत पूजा, फल पूजा, नैवेद्य पूजा, दीपक पूजन, धूप पूजन सहित अष्ट प्रकार की पूजा की गई। सीमा जैन ने चैत्यवंदन किया। आरती ओम प्रकाश जैन, सुमन जैन व मंगल दीपक अंकित जैन ने की। शांति कलश जुगमन्दर जैन व रेणुका जैन ने किया। क्षमा जैन ने भजन प्रस्तुत किया।
शाम को महिला मंडल व तरुणी मंडल ने सामूहिक रूप से मां पद्मावती के कीर्तन का आयोजन किया। इस दौरान आरती करने का सौभाग्य मनोज जैन, मंगल दीपक व संतोष कुमार जैन को प्राप्त हुआ। विमलनाथ भगवान की आरती जुगमन्दर जैन, मंगल दीपक संतोष कुमार जैन, मणिभद्र भगवान की आरती का सौभाग्य कुलदीप जैन को मिला। लकी ड्रा के विजेता लकी जैन रहे। कार्यक्रम को सफल बनानें में अलका जैन, लकी जैन, आगम जैन, दीपक जैन, जयभगवान जैन, बबली जैन, नीरज जैन, प्रदीप जैन, विमला जैन, सरला जैन, सीमा जैन, खुशी जैन, कमलेश जैन, सुनीता जैन, रेणुका जैन, सुमन जैन, संतोष जैन, प्रियंका जैन का सहयोग रहा।

बरनावा के जैन मंदिर में विधान में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु।- फोटो : BARAUT
विज्ञापन