फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Thieves searched farmer's house in Dhikoli

ढिकौली में चोरों ने खंगाला किसान का घर

Sat, 10 Jul 2021 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Thieves searched farmer's house in Dhikoli
चांदीनगर। ढ़िकौली गांव में दीवार फांदकर किसान के घर में घुसे चोरों ने करीब पौने तीन लाख रुपये की नगदी और आभूषणों चोरी कर लिए। पीड़ित परिवार को शनिवार की सुबह को चोरी का पता चला। पीड़ित ने चांदीनगर थाने पर चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच में जुट गई।
विज्ञापन

ढ़िकौली निवासी ओमबीर पुत्र समे सिंह ने बताया कि वह शुक्रवार की रात अपने परिवार के साथ घर के आंगन में सोया हुआ था। देर रात चोर दीवार फांदकर घर में घुस आए और दो कमरों की अलमारी से दो लाख 70 हजार रुपये की नगदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। सुबह उठने पर उन्हें घर का सामान बिखरा पड़ा मिला। चोरी का पता चलने पर घर पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पीड़ित ओमबीर ने थाने पर चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी मुनेशपाल सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed