फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Thieves entered the house, taunted the woman for making noise

मकान में घुसे चोर, शोर मचाने पर महिला पर ताना तमंचा

Thu, 13 Oct 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Thieves entered the house, taunted the woman for making noise
खेकड़ा। मोहल्ला औरंगाबाद स्थित भट्ठा बस्ती में एक मकान में घुसे चोरों ने महिला के शोर मचाने पर तमंचा तान दिया। परिवार के लोगों के जागने पर चोर भाग गए। मकान मालिक ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

भट्ठा बस्ती के रहने वाले सलीम ने बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि बुधवार रात परिवार के सभी लोगों के साथ कमरे में सोए हुए थे। रात में किसी समय चोर मकान में घुस आए और सेफ खोलने लगे। तभी सलीम की पत्नी खुर्शीदा की आंख खुल गई। उसने चोरों को देखकर शोर मचा दिया। जिस पर चोरों ने उसकी कनपटी पर तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर परिजन भी जाग गए और शोर मचा दिया। पकड़ने जाने के डर से चोर मौके से भाग गए। सीओ विजय चौधरी का कहना है कि मामले की जांच कर चोरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed