{"_id":"628faff719968e029609db09","slug":"there-will-be-money-rain-on-the-farmers-who-plant-trees-baraut-news-mrt590275497","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधरोपण करने वाले किसानों पर होगी धनवर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधरोपण करने वाले किसानों पर होगी धनवर्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधरोपण करने वाले किसानों पर अब धन की वर्षा होगी। सरकार ने पौधरोपण करने वाले किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए कार्बन फाइनेंस योजना शुरू की है। योजना के प्रथम चरण मेें मेरठ मंडल सहित पांच मंडलों को शामिल किया गया है। वर्ष 2018 से 2021 तक यानि चार साल के बीच लगाए गए पेड़ों का रिकार्ड बनेगा। इसके बाद प्रति पेड़ 100 से 150 रुपये किसान के बैंक खाते में भेजे जाएंगे।
वर्ष 2050 तक देश को कार्बन शून्य बनाने के उद्देश्य से सरकार ने पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्बन फाइनेंस योजना शुरू की है। योजना के तहत पौधरोपण करने वाले किसानों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसे लेकर फीडिंग कार्य शुरू हो चुका है। वर्ष 2018 से 2021 तक किसानों द्वारा लगाए गए पॉपुलर, सागौन, यूकेलिप्टस, नीम और आम पेड़ों की डाटा फीडिंग की जा रही है। इस डाटा में किसान का बैंक एकाउंट, गाटा संख्या, पेड़ों की संख्या और प्रजाति दर्ज होगी। डाटा फीडिंग सेंट्रल स्तर पर अपडेट होगी, जिसमें पता चल जाएगा कि संबंधित गाटा संख्या में इतने पौधे लगाए गए। डाटा फीडिंग के 18 महीने बाद किसानों के बैंक खाते में पैसा भेजा जाएगा।
प्रति पेड़ किसानों के खातों में भेजी जाएगी 100 से 150 रुपयों की धनराशि
डीएफओ हेमंत सेठ ने बताया कि योजना के तहत वर्ष 2018 से लेकर वर्ष 2021 तक किसानों द्वारा लगाए गए पॉपुलर, सागौन, यूकेलिप्टस, नीम और आम पेड़ों की डाटा फीडिंग की जा रही है। फीडिंग कार्य पूरा होने के बाद इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। इसके बाद किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए उनके खातों मेें प्रति पेड़ 100 से 150 रुपये की धनराशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन
प्रथम चरण में ये मंडल शामिल
कार्बन फाइनेंस योजना के तहत प्रथम चरण में मेरठ मंडल, मुरादाबाद मंडल, बरेली मंडल, लखनऊ मंडल व फैजाबाद मंडल को शामिल किया है। वन दरोगा रविकांत चौधरी ने बताया कि मेरठ मंडल में हापुड़, गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर और बागपत जिले आते है। हापुड़ में गढमुक्तेश्वर, हापुड़, गाजियाबाद में मोदीनगर व गाजियाबाद, मेरठ में हस्तिनापुर, परीक्षितगढ़, सरधना, रिठानी, मेरठ, बुलंदशहर में खुर्जा, गुलावटी, सियाना व बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर में सिकंदराबाद, गौतमबुद्धनगर, एनटीपीसी और बागपत में बड़ौत व बागपत यानी कुल 18 रेंज है।
167 किसानों का डाटा हो चुका फीड, 136612 पेड़ों की हो चुकी गिनती
डीएफओ हेमंत सेठ ने बताया कि योजना के तहत कराए गए सर्वे में अब तक जनपद बागपत में 167 किसानों का डाटा फीड हुआ है। इन किसानों ने वर्ष 2018 से लेकर अब तक 1,36,612 पेड़ लगाए थे। इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।