{"_id":"5efa307a8ebc3e42b82f3a2a","slug":"there-will-be-door-to-door-investigation-in-the-district-to-control-corona-baghpat-news-mrt488759815","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पर नियंत्रण के लिए जिले में घर-घर होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पर नियंत्रण के लिए जिले में घर-घर होगी जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कोरोना संक्रमण और संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए जिले में छह टीमें घर-घर जाकर जांच करेंगी। दो से सात जुलाई तक चलने वाले अभियान में आईएलआई और एसएआरआई रोगियों की गहनता से जांच होगी। डीएम शकुंतला गौतम ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम संवेदनशीलता से कार्य करें। संचारी रोगों को हराने में आमजन भी सहयोग करें।
डीएम शकुंतला गौतम की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय टास्क फोर्स व विशेष संचारी नियंत्रण अभियान की अंतर विभागीय समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग व अन्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए । कोविड-19 वैश्विक महामारी से निपटने के लिए एक दूसरे को जागरूक करना अति आवश्यक है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि कोविड-19 सेंटरों में साफ-सफाई करवाएं और कैमरे लगवाए । उन्होंने कहा सभी कार्यालयों में कोविड-19 हेल्प डेस्क भी स्थापित की जाए। एडीएम अमित कुमार सिंह, सीएमओ डॉ आरके टंडन, डिप्टी सीएमओ डॉ यशवीर सिंह उपस्थित रहे।
113 गांव में लोगों को जागरूक करेंगे शिक्षामित्र
बागपत। डीएम ने शकुंतला गौतम ने कहा कि 113 गांव में शिक्षामित्र तैनात है, जो विद्यालय बंद होने की दशा में अभिभावकों से संचारी रोग रोकथाम के प्रति जागरूक करेंगे ।
विज्ञापन
छह सौ कर्मचारी जुटेंगे जांच में
बागपत। इंफ्लूंजा लाइक इलनेस यानि आईएलआई और सर्वर एक्यूट रेस्पेटरी इंफेक्शन यानि एसएआरआई की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग के करीब छह सौ कर्मचारी जुटेंगे। कंटेनमेंट जोन और नॉन कंटेनमेंट जोन में जांच होगी। किसी व्यक्ति में अगर कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखाई देते हैं तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।