फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   There were many disputes between the two sides regarding the ram

मेढ को लेकर दोनों पक्षों के बीच कई बार हुआ विवाद

Thu, 10 Jun 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
There were many disputes between the two sides regarding the ram
जिवाना गांव में रणवीर की हत्या के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : BAGHPAT
जिवाना गांव का रणवीर हत्याकांड
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। खेत की मेढ़ को लेकर रणवीर और राजकुमार पक्ष के बीच कई बार विवाद हुआ। बृहस्पतिवार को इसी विवाद में रणवीर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रणवीर के परिजनों के मुताबिक राजकुमार का परिवार दबंग प्रवृति का है। वह आए दिन उसके खेत का पानी काट लेते थे। मेढ़ साफ करने के बाद कबाड़ उसके खेत में फेंक देते थे। जब रणवीर इसका विरोध करता था तो उसके साथ मारपीट तक करते थे। इसे लेकर मंगलवार को भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। बृहस्पतिवार सुबह फिर से राजकुमार के साथ रणवीर की झड़प हो गई थी। तब राजकुमार ने उसे गोली मारने की धमकी दी थी। तब किसी तरह अन्य किसानों ने बीच-बचाव करा दिया था। शाम को रणवीर की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
रणवीर के परिवार में पत्नी कुंतलेश के अलावा चार पुत्र हैं। सबसे बड़ा पुत्र शुभम (15), सत्यम (12), सागर (10) और अनिकेत (8) हैं। रणवीर की हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। घटनास्थल पर ही रोते हुए रणवीर की पत्नी बेसुध हुए जा रही थी। उसका कहना था कि अब उनके बच्चों की परवरिश कैसे होगी। उसने पुलिस अधिकारियों से आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed