फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   There was a lot of gulal in schools, students danced fiercely

स्कूलों में खूब उड़ा गुलाल, जमकर झूमे छात्र

Wed, 16 Mar 2022 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
There was a lot of gulal in schools, students danced fiercely
बागपत में होली खोलने के बाद खुशी का इजहार करते छात्र - फोटो : BAGHPAT
शिक्षण संस्थानों और सामाजिक संस्थाओं में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/रमाला। शिक्षण संस्थानों व सामाजिक संस्थाओं ने बुधवार को होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली के त्योहार की बधाई दी। इसके अलावा सामाजिक संस्थाओं ने कार्यक्रम आयोजित कर आपसी सौहार्द से होली मनाने की अपील की।
सर्वोदय पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे और शिक्षकों को गुलाल लगाकर होली के त्योहार की बधाई दी। स्कूल के प्रबंधक जयचंद, प्रमोद पंवार, अवध कुमार, हरेंद्र पंवार, डॉ दिनेश चौधरी, प्रिया जैन, सूची शर्मा, नसीम खान, प्रशांत शर्मा, दिक्षा, अवधेश शर्मा मौजूद रहे। मेरीटोरियम प्रिसटाइन स्कूल में भी छात्रों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी। स्कूल के सस्थापक डॉ यशवीर सिंह तोमर ने छात्रों को रंगों के महत्व बताकर त्योहार को भाईचारे के साथ मनाने का आह्वान किया। प्रधानाचार्या डॉ सुनीता तोमर, प्रमोद त्यागी, छाया, शिवांगी, शमीष्टा, कामिनी, स्वीटी, सोनिया, पूनम, दीपक त्यागी मौजूद रहे। आदर्श शिक्षा मदिर इंटर कालेज किशनपुर बराल में छात्रों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली का त्योहार मनाया। निदेशक नरेंद्र कुमार व प्रधानाचार्या अनुराधा चौधरी ने त्योहार पर हर्बल रंगों का प्रयोग करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उधर वात्स्यायन पैलेस में लायंस क्लब की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें क्लब के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर त्योहार की बधाई दी। शांतिपूर्ण तरीके से होली पर्व मनाने की अपील की गई। वाईपी सांगवान, जयपाल शर्मा, डॉ सन्नी सिंह तोमर, विजयपाल सिंह तोमर, महेश शर्मा, राजपाल शर्मा, प्रमोद शर्मा, डॉ सुरेश कौशिक, ब्रह्मपाल रुहेला, राजेश चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed