{"_id":"68cbf5ac25794bf31c0e7daf","slug":"there-was-a-commotion-alleging-extortion-in-the-name-of-hostel-baghpat-news-c-28-1-smrt1003-138621-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: छात्रावास के नाम पर वसूली का आरोप लगाकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: छात्रावास के नाम पर वसूली का आरोप लगाकर किया हंगामा
विज्ञापन
-विद्यार्थियों ने तहसील में एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर की कार्रवाई की मांग
फोटो संख्या 3
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के दिगंबर जैन पाॅलिटेक्निक के विद्यार्थियों ने छात्रावास के नाम पर वसूली का आरोप लगाकर बृहस्पतिवार को तहसील में हंगामा किया, जहां एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की।
विवेक, दीपेश, रामेंद्र, रुपेश समेत अन्य विद्यार्थियों ने कहा कि एक अगस्त से सेमेस्टर की पढ़ाई शुरू हो चुकी है, मगर अभी तक मेस शुरू नहीं किया गया है। इसलिए उन्हें खाना खाने की परेशानी हो रही है। छात्रावास में कुछ कमरों में पंखे नहीं लगे हैं और बिजली भी ठीक से नहीं आती है। बारिश में कमरों की छत टपकती है। कई कमरों में दरवाजे भी नहीं हैं। विद्यार्थियों का आरोप है कि छात्रावास के नाम पर उनसे सरकारी शुल्क के अलावा अलग से वसूली की जा रही है, जिसकी रसीद भी नहीं दी जाती है। उन्होंने छात्रावास में मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने, मेस चालू कराने, वसूला गया अतिरिक्त शुल्क वापस दिलाने की मांग की। वहीं एसडीएम भावना सिंह ने कॉलेज प्रशासन से बात कर समाधान कराने का आश्वासन दिया।
-- -
वर्जन--
छात्रावास के नाम पर अतिरिक्त शुल्क वसूलने का मामला संज्ञान में नहीं है, जिसकी जांच कराई जाएगी। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए मेस को शुरू करा दिया गया है। -डॉ़ अजय त्यागी, प्राचार्य दिगंबर जैन पाॅलिटेक्निक

वर्जन