फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   There're plenty of schools

स्कूलों मंे खूब हुई मस्ती

Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User ब्यूरो/बागपत / अमर उजाला
ब्यूरो/बागपत / अमर उजाला Published by: Anonymous User Updated Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
There're plenty of schools
नववर्ष के अवसर पर शैक्षिक संस्थाओं  में क्विज प्रतियोगिता, यज्ञ का आयोजन किया गया। बच्चों ने केक काटकर एक-दूसरे को  नववर्ष की बधाई दी।
विज्ञापन


रणजीत सिंह मेमोरियल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलॉजी  में शुक्रवार को नववर्ष के अवसर पर क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।  प्रतियोगिता का शुभारंभ कालेज के सचिव सतवीर यादव ने मां सरस्वती के चित्र  के समक्ष दीप जलाकर किया। प्राचार्य अशोक कुमार ने छात्रों को  जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इसके उपरांत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें रविकांत, शशिकला प्रथम स्थान प्राप्त किया।  इस मौके पर कालेज स्टाफ मौजूद रहा।

 चमरावल रोड स्थित लिटिल रोज  ग्लोबल पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को नववर्ष के अवसर पर केक काटकर  एक-दूसरे को नए साल की बधाई दी। इस मौके पर स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम  भी आयोजित किए गए। इसमें छात्र-छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित  लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर जयकरण सिंह, मनोज कुमार, टीना  शर्मा, अनुराधा वर्मा, नगमा, रिहान, सुहानी, सचिन, नितिन मौजूद रहे।
विज्ञापन


 सरुरपुर के एससी बोस पब्लिक स्कूल में नए साल के अवसर पर यज्ञ का आयोजन  किया गया। इसमें इंद्रपाल आर्य ने बच्चों को यज्ञ के बारें में विस्तार से  जानकारी दी। इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक आनंद चौधरी सहित सभी  शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने आहुति दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएवी इंटर कालेज में   शैक्षिक वातावरण शुद्ध करने के लिए यज्ञ का आयोजन किया  गया। इस मौके पर कालेज के प्रधानाचार्य ओमबीर सिंह तोमर सहित सभी शिक्षक  एवं छात्र-छात्राओं ने आहुति दी।
 सैदपुर गांव में नववर्ष के अवसर पर  सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर प्रधान श्याम यादव, सोनू, आकाश मौजूद  रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed