फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   There is no budget for the betterment of Baghpat

बजट में खाली रही बागपत की झोली

Thu, 26 May 2022 10:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
There is no budget for the betterment of Baghpat
बागपत में टीवी स्क्रीन पर बजट के समाचार देखती महिलाएं - फोटो : BAGHPAT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। प्रदेश सरकार के बजट में बागपत की झोली खाली रही। इसके लिए बजट में कोई विशेष घोषणा नहीं दिखी। सभी वर्गों ने बजट को जनहित में नहीं होने की बात कही है। महंगाई से राहत न मिलने पर व्यापारियों और महिलाओं ने बजट को उचित नहीं बताया। हालांकि बजट में पांच साल में चार लाख रोजगार की घोषणा पर युवाओं ने खुशी जाहिर की है। वहीं, नेताओं ने बजट को पूंजिपतियों के लिए बताते हुए नकार दिया। उनका कहना है कि सरकार के इस बजट से किसान, गरीब और मजदूर वर्ग को कोई फायदा नहीं मिलेगा।
किसान और जन विरोधी है बजट
सरकार का बजट किसान और जनविरोधी है। इसमें किसानों के लिए कुछ भी नहीं है। बजट में महंगाई रोकने का प्रावधान नहीं है। युवाओं को रोजगार देने के लिए भी बजट निराशाजनक है।-राजू तोमर सिरसली पूर्व जिला महासचिव रालोद
विज्ञापन

बजट में केवल आंकड़ों का खेल
प्रदेश सरकार का बजट समझ से परे है। इस बजट में गरीबों के राशन और किसानों की आय दोगुनी करने पर कुछ भी स्प्ष्ट नहीं किया गया है। बजट किसी के हित का नहीं है।-सुभाष गुर्जर, जिला पंचायत सदस्य
विज्ञापन
विज्ञापन

बजट में नहीं दिखा किसान हित
बजट में किसान हितों का ध्यान नहीं रखा गया है। प्रदेश सरकार के बजट में चुनावी वादों को पूरा नहीं किया गया है। बजट में सोलर पंपों की घोषणा जरूर स्वागत योग्य है परंतु इसका पूरा खर्च सरकार वहन करे।-अन्नू मलिक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, किसान मजदूर संगठन
निराशजनक है सरकार का बजट
सरकार का बजट निराशाजनक है। इसमें किसी भी वर्ग के हितों का ध्यान नहीं रखा गया है। प्रदेश सरकार के बजट में किसान और मजदूरों के लिए कुछ भी नहीं है। बजट में केवल सपना दिखाया गया है।-शोकेंद्र तोमर, सपा नेता
डीजल-पेट्रोल के दाम में ओर मिले राहत
सरकार को डीजल व पेट्रोल के दाम में ओर राहत देनी चाहिए थी। डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ने से माल भाड़ा लगभग दो गुणा हो गया है। जिससे व्यापारियों पर अतिरिक्त मार पड़ रही है।-अतुल जैन, व्यापारी
व्यापारियों के हितों का नहीं रखा ध्यान
प्रदेश सरकार के बजट में व्यापारियों के हितों का ध्यान नहीं रखा गया है। सरकार को व्यापारियों के हित के लिए जीएसटी में राहत देनी चाहिए थी।-पंडित राधेश्याम शर्मा, व्यापारी
पूंजीपतियों के लिए बनाया गया बजट
प्रदेश सरकार के बजट में आम आदमी, गरीब और किसानों के हितों को पर ध्यान नहीं दिया गया है। सरकार ने पूंजीपतियों के हित में बजट बनाया है। इस बजट से आम आदमी को कोई लाभ नहीं मिलेगा।-देवेंद्र आर्य, वरिष्ठ अधिवक्ता
किसान विरोधी है बजट
प्रदेश सरकार के बजट में किसानों के हितों का ध्यान नहीं रखा गया है। सरकार का बजट किसान विरोधी है। इससे किसी को फायदा नहीं होता दिख रहा है।-जसपाल राणा, अधिवक्ता
महंगाई में मिले राहत
सरकार ने अपने बजट में महंगाई कम करने के लिए कुछ नहीं किया है। सरकार को आम जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए महंगाई कम करने के लिए कदम उठाने चाहिए। -सुनीता, गृहणी

गैस पर सबको मिले सब्सिडी
सरकार को उज्ज्वला गैस कनेक्शन पर सब्सिडी देने और महंगाई पर रोक लगाने की दिशा में बजट में उपाय कार्य करने चाहिए थे। बजट ने आमजन को निराश किया है।-रेखा देवी, गृहणी
सरकार ने रखा युवाओं का ध्यान
सरकार ने अपने बजट में चार लाख बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की घोषणा की है। जिससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।-गौरव बली, युवा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed