फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ... then the destitute animals will fill in the tehsils and police stations

... तो तहसील और थानों में भर देंगे निराश्रित पशु

Wed, 15 Jun 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
... then the destitute animals will fill in the tehsils and police stations
पंचायत में बकाया गन्ना भुगतान, बढ़ी विद्युत दरें और निराश्रित पशुओं की समस्या पर गरजे किसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। बकाया गन्ना भुगतान, बढ़ी विद्युत दरें, निराश्रित पशुओं की समस्याओं और नलकूपों पर लगाए जा रहे मीटरों के विरोध में बुधवार को तहसील में किसानों की पंचायत हुई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि यदि 18 जून तक समस्या से निजात नहीं मिली तो तहसील परिसर और थानों में निराश्रित पशु भर दिए जाएंगे।
पंचायत में बावली, मलकपुर, बड़ौली, बामनौली, दोघट, पुसार, निरपुडा, भड़ल, दोघट, किशनपुर बिराल, छपरौली, किरठल, रमाला, तुगाना, लूंब, बासौली, बरवाला सहित अन्य कई गांवों के किसान शामिल रहे। अध्यक्षता करते हुए चौबीसा चौधरी सुभाष सिंह ने कहा कि एक तरफ सरकार किसानों की आय दोगुनी करने का ढिंढोरा पीट रही है, वहीं दूसरी ओर किसानों के नलकूप पर मीटर लगा कर बर्बाद करने पर तुली है। किसी भी कीमत पर नलकूपों पर मीटर नहीं लगाने दिया जाएगा। पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने कहा कि समय से गन्ना पेमेंट नहीं मिलने के कारण किसान आर्थिक संकट से जूझ रहा है। निराश्रित गोवंश खेतों में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा रहे है। पूर्वी यमुना नहर में पानी नहीं आने से किसानों के सामने सिंचाई का संकट भी खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

एसडीएम सुभाष सिंह, डीसीओ अनिल कुमार भारती, एक्सईएन गोपाल सिंह किसानों के बीच पहुंचे और समस्याएं सुनीं। किसानों ने ज्ञापन देकर 18 जून तक निराश्रित पशुओं से छुटकारा दिलाने की मांग की। चेतावनी दी कि निर्धारित अवधि में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो थाने में पशुओं को भर देंगे। पंचायत में थांबा चौधरी ब्रजपाल सिंह, बलजोर सिंह, धर्मपाल सिंह, देवेंद्र मास्टर, राजू, बिजेंद्र सिंह, अंनगपाल, कृष्णपाल, ईश्वर सिंह, विकास कुमार, नीरज प्रधान, चरण पाल, बारू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed