फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Theft in Luhara's transformer, electricity supply to 250 houses disrupted

Baghpat News: लुहारा के ट्रांसफार्मर में चोरी, 250 घरों की बिजली आपूर्ति ठप

Mon, 09 Oct 2023 08:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 08:44 PM IST
विज्ञापन
Theft in Luhara's transformer, electricity supply to 250 houses disrupted
-सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की शुरू
विज्ञापन

फोटो 16
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। लुहारा गांव में लगे ट्रांसफार्मर में रविवार रात चोरी कर ली गई। इससे लुहारा के ढाई सौ मकानों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। उधर, ग्रामीणों ने चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

लुहारा गांव के ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में कब्रिस्तान के पास सड़क किनारे ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। बताया कि रविवार रात चोरों ने ट्रांसफार्मर से कीमती सामान चोरी कर लिया। इसके बाद गांव के 250 से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सोमवार सुबह ग्रामीणों को चोरी का पता चला, जिसकी सूचना प्रधानपति जाबिर ने पुलिस और ऊर्जा निगम के अधिकारियों को दी। उधर, बिजली आपूर्ति ठप होने से सोमवार सुबह ग्रामीणों को पशुओं के लिए चारे, पेयजल समेत अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ा। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता विवेक कुमार ने थाने में तहरीर देकर चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की। थाना प्रभारी प्रदीप ढोडियाल का कहना है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed