{"_id":"600f04d58ebc3e319451cdd8","slug":"the-youth-went-to-get-milk-a-fire-broke-out-narrowly-escaped-baraut-news-mrt5222965178","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध लेने गए युवक पर झोंका फायर, बाल-बाल बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूध लेने गए युवक पर झोंका फायर, बाल-बाल बचा
विज्ञापन
बड़ौत। क्षेत्र के लौहड्डा गांव में रविवार की रात्रि में दूध लेने गए एक युवक को छह युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने युवक पर जान से मारने की नीयत से फायर भी झोंका, इसमेें युवक बाल-बाल बच गया। आरोप है कि बाद में हमलावरों ने घायल युवक के घर पर भी हमला बोला और महिलाओं से गाली-गलौच भी की। बाद में शोर सुनकर लोगों को अपनी तरफ आता देखकर हमलावर भाग निकले। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया। सोमवार को पीड़ितों के परिजनों ने कोतवाली में प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी।
घायल युवक सागर शर्मा पुत्र जगमोहन शर्मा लौहड्डा गांव के रहने वाले हैं। वह रविवार को शाम के समय गांव में ही स्थित दूध की डेयरी पर दूध लेने जा रहे थे। तभी वहां पर पहले से ही खड़े छह युवकों ने उन्हें घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जब वह जान बचाकर भागने लगे तो हमलावरों ने उन पर फायर झोंक दिया। इसमें वह बाल-बाल बचकर घर पहुंचे ही थे, तभी हमलावरों ने घर पर भी हमला बोल दिया। उन्होंने घायल के चाचा जग रोशन, चचेरे भाई सत्यम के साथ भी मारपीट की और महिलाओं के साथ अभद्रता की। शोर सुनकर लोग उधर दौड़े तो हमलावर भाग निकले। घायल सागर को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से घायल को जिला अस्पताल रेफर किया।
सोमवार को पीड़ितों ने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग के लिए प्रदर्शन कर छह लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। इंस्पेक्टर ने बताया पीड़ितों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।