फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The youth said that he is committing suicide because he is fed up with false cases

Baghpat News: युवक बोला फर्जी मुकदमों से तंग आकर कर रहा हूं आत्महत्या

Tue, 03 Sep 2024 02:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
The youth said that he is committing suicide because he is fed up with false cases
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो, पुलिस मामले की जांच में जुटी
विज्ञापन

बड़ौत। शताब्दी नगर काॅलोनी के रहने वाले युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर दिया, जिसमें वह कह रहा है कि पत्नी द्वारा किए फर्जी मुकदमों से तंग आकर आत्महत्या कर रहा हूं। पुलिस वीडियो के आधार पर मामले की जांच में जुटी है। हालांकि अभी तक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की पुष्टि नहीं हुई है।
वायरल वीडियो में युवक ने अपना नाम सुमित तोमर निवासी शताब्दी नगर बताया है। इसमें वह कह रहा कि उसकी पत्नी और ससुराल वालों ने उस पर फर्जी मुकदमे दर्ज कर दिए हैं। पुलिस भी उसका उत्पीड़न कर रही है। वहीं खुद के पिता भी उसके खिलाफ हैं। इस बात से आहत होकर वह अपने हाथ की नस काटकर आत्महत्या कर रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। देर रात पुलिस सुमित के घर पहुंची, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। अभी तक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन


वर्जन --
जिस युवक ने सोशल मीडिया पर अपनी वीडियो वायरल की है, उसके खिलाफ उसके पिता ने छोटे भाई की हत्या के प्रयास करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया है। वीडियो में आत्महत्या करने की बात करने वाले युवक ने एक विशेष समुदाय की युवती से प्रेम विवाह कर रखा है, जिसका परिवार विरोध करता है। युवक के खिलाफ धमकी देने के संबंध में पत्नी ने भी मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल आत्महत्या करने जैसी कोई बात की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। -विजय चौधरी सीओ बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed