फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The youth reached the head's house with a firearm

प्रधान के घर तमंचा लेकर पहुंचा युवक, पिटाई कर पुलिस को सौंपा

Sat, 25 Dec 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
The youth reached the head's house with a firearm
परिजनों ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा
विज्ञापन

बिहारीपुर में कई दिन से रेकी कर रहे युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। ग्राम बिहारीपुर में प्रधान के घर शनिवार को एक युवक तमंचा व कारतूस लेकर पहुंच गया। उस पर शक होने पर पकड़ लिया तथा तलाशी ली। उसे पिटाई करके पुलिस को सौंप दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

कोतवाली प्रभारी तपेश्वर सागर के अनुसार बिहारीपुर के ग्राम प्रधान देवप्रिय ने बताया कि शनिवार सुबह एक युवक उनके घर के आसपास घूम रहा था। वह घर में पहुंचकर परिजनों से उनके बारे में पूछने लगा। इसके साथ ही युवक ने कपड़े रखने के लिए बैग मांगा। परिजनों ने शक होने पर उसकी तलाशी ली। युवक से एक तमंचा, दो कारतूस व नशे की गोलियां मिलीं। जिससे अफरा-तफरी मच गई। वहां पहुंचे लोगों ने धुनाई कर युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। उसने अपना नाम विकास शर्मा निवासी सिलाना बताया। आधार कार्ड में नाम पंकज निवासी लखनौती सहारनपुर मिला। उसने तीन साथियों के नाम भी बताए। यह माना जा रहा है कि वे किसी वारदात को अंजाम देने के लिए पहुंचे थे। वे कई दिन से रेकी कर रहे थे। युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed