फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The work of placing embankments should be completed before the Yamuna water level rises: MP

यमुना का जलस्तर बढ़ने से पहले ठोकरें लगाने का कार्य हो पूरा : सांसद

Sat, 13 Jun 2026 01:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
The work of placing embankments should be completed before the Yamuna water level rises: MP
जागौस गांव ​स्थित यमुनातट पर चल रहे बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों का निरीक्षण करते सांसद डॉ.राजकुमार
- जागौस गांव में यमुना नदी किनारे सिंचाई विभाग द्वारा लगाई जा रही ठोकर, रालोद सांसद ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

बागपत। जागौस गांव में यमुना किनारे लगाई जा रही ठोकरों का रालोद सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। उन्होंने सिंचाई विभाग के अफसरों को कार्य को समय से करने के निर्देश दिए और लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
जागौस गांव में सिंचाई विभाग द्वारा यमुना नदी किनारे ठोकरें लगवाई जा रही हैं, ताकि किसानों की फसल को बाढ़ से बचाया जा सके और पानी भी गांव में न घुस सके। शुक्रवार को कार्य का निरीक्षण करने के लिए रालोद सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान पहुंचे। उन्होंने निर्माण कार्य को देखा और कर्मचारियों से जानकारी ली। सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ठोकर लगाने के कार्य में लापरवाही न बरती जाए और कार्य को गुणवत्ता के साथ किया जाए।
विज्ञापन

कहा कि यदि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की अनियमितता या घटिया सामग्री की शिकायत मिली तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अफसरों को यमुना का जल स्तर बढ़ने से पहले कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों की फसल को डूबने से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed