{"_id":"611e97e28ebc3e79a9139406","slug":"the-woman-who-sued-for-attempt-to-rape-mukri-baghpat-news-mrt552409546","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता के बेटे पर दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा कराने वाली महिला पलटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता के बेटे पर दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा कराने वाली महिला पलटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-एसपी कार्यालय में पहुंचकर महिला ने कोई घटना नहीं होने का शपथ पत्र दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सपा नेता शफीक सलमानी के बेटे पर बुधवार को दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला अगले ही दिन ही अपने आरोप से मुकर गई है। महिला ने एसपी कार्यालय पर पहुंचकर अपने साथ कोई घटना नहीं होने की बात कहते हुए शपथ पत्र दिया है। इस मामले में अभी कोतवाली पुलिस जांच कर रही है।
सपा के जिला उपाध्यक्ष शफीक सलमानी के बेटे कामिल ने मंगलवार शाम को मुकदमा दर्ज कराया था कि उस पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। वह जान बचाकर भागा तो उसके घर भी घुसकर मारपीट की गई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करके आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया था। इस मामले में बुधवार को तब नया मोड़ आ गया था, जब एक महिला ने सपा नेता के बेटे कामिल पर घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। वह महिला बृहस्पतिवार को अपने बयान से पलट गई और उसने एसपी कार्यालय पर पहुंचकर शपथ पत्र दिया कि उसके साथ कोई घटना नहीं हुई है। एसपी नीरज कुमार जादौन ने शपथ पत्र को कोतवाली पुलिस के पास जांच के लिए भिजवाया है।