फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The winter season is increasing due to fog and frost

कोहरे और पाले से बढ़ रहा सर्दी का सितम, दिन भर ठिठुरते रहे लोग

Mon, 17 Jan 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
The winter season is increasing due to fog and frost
बागपत में सर्द हवा के बीच हाईवे से गुजरते लोग - फोटो : BAGHPAT
बागपत। कोहरा और पाला से लोग दिनभर ठिठुरते रहे। दोहपर में धूप हल्की होने के कारण लोगों को राहत नहीं मिली। सर्दी बढ़ने से लोग दिनभर कंपकंपाते रहे और बचाव के लिए अलाव का सहारा लिया।
विज्ञापन

पिछले दिनों हुई बरसात और पहाड़ों पर बर्फबारी से सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है। सुबह में कोहरा और पाला होने से ठिठुरन बढ़ गई है। आसमान में बादल छाए रहने की वजह से दोपहर में हल्की धूप निकली। इसके चलते लोगों को राहत नहीं मिली। शाम होते-होते सर्दी बढ़ गई। सुबह-शाम सर्दी अधिक होने के कारण लोगों ने अलाव का सहारा लिया। चिकित्सकों ने लोगों को सर्दी से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने लोगों को सर्दी से बचाव के लिए गुनगुने पानी का सेवन करने व ठंडी चीजों का परहेज करने की सलाह दी है।

बागपत में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर कोहरे के बीच गुजरते वाहन चालक

बागपत में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर कोहरे के बीच गुजरते वाहन चालक- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed