फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The watchman and his accomplice who carried out the fake robbery were arrested

Baghpat News: फर्जी लूट की घटना को अंजाम देने वाला चौकीदार और साथी गिरफ्तार

Mon, 26 Feb 2024 06:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 06:47 PM IST
विज्ञापन
The watchman and his accomplice who carried out the fake robbery were arrested
-चोरी हुए लाखों की कीमत का जनरेटर, गाड़ी समेत अन्य सामान बरामद
विज्ञापन

फोटो संख्या 9

बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित निरंकारी सत्संग आश्रम में फर्जी लूट की घटना को अंजाम देकर लाखों की कीमत का जनेरटर व अन्य सामान चोरी करने वाले चौकीदार व उसके एक साथी को कोतवाली पुलिस ने धर दबोचा। दोनों को पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि अज्ञात बदमाशों ने निरंकारी सत्संग आश्रम में घुसकर वहां पर काम करने वाले कर्मचारियों व चौकीदार सुभनिक के साथ मारपीट की। साथ ही जान से मारने की नियत से फायर किया। बदमाश वहां से तकरीबन डेढ़ लाख रुपये कीमत का जनरेटर व अन्य सामान चोरी कर ले गए। सूचना पर क्राइम इंस्पेक्टर वीरेन्द्र सिंह, विशाल पूनिया, कुलदीप देशवाल, नितिन त्यागी, नगेन्द्र्र आदि पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे तो घटना संदिग्ध प्रतीत हुई। पुलिस ने चौकीदार सुभनिक समेत अन्य कर्मचारियों को हिदासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो फर्जी लूट का पर्दाफाश हुआ। इंस्पेक्टर क्राइम वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपियों ने इस तरह से घटना को अंजाम दिया था ताकि घटना सत्य लगे। फिलहाल इस मामले में फर्जी लूट की घटना को रचने वाले चौकीदार सुभनिक निवासी बावली व आश्रम से अपनी गाड़ी में जनरेटर ले जाने वाले आरोपी सोनू निवासी बावली से पूछताछ के दौरान उसने चोरी हुआ जनरेटर, दो चैन कुप्पी, गाड़ी, अवैध तमंचा भी बरामद हुआ है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed