फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The verandah collapsed due to the collision of the tractor, the worker died after being buried in the debris

ट्रैक्टर की टक्कर से बरामदा गिरा, मलबे में दबकर मजदूर की मौत

Thu, 24 Feb 2022 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
The verandah collapsed due to the collision of the tractor, the worker died after being buried in the debris
ओगटी गांव का मामला, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी। ओगटी गांव में बुधवार की रात ट्रैक्टर की टक्कर से बरामदा गिर गया। इसके मलबे के नीचे दबकर मजदूर की मौत हो गई। हादसे में दो पशु भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ओगटी निवासी रामभूल पुत्र सूरते राम बुधवार रात अपने घर के बरामदे में सोया हुआ था। दत्तनगर की ओर से आ रहा ईंटों से लदा ट्रैक्टर उसके बरामदा से टकरा गया। इस टक्कर से बरामदा गिर, जिसके मलबे के नीचे रामभूल दब गया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने रामभूल को बचाने का प्रयास किया, मगर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी का कहना है कि मृतक के बेटे की तहरीर पर ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed