फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The teams of Hisar and Rohtak won the matches on the first day

सकारात्मक विचारों से ही प्रशस्त होगा उन्नति का मार्ग

Sat, 16 Apr 2022 10:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
The teams of Hisar and Rohtak won the matches on the first day
बागपत के सर्वोदय पब्लिक स्कूल में आयोजित करियर सेमीनार में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते पीसीए - फोटो : BAGHPAT
सर्वोदय पब्लिक स्कूल में शनिवार को कॅरिअर सेमिनार का आयोजन किया गया
विज्ञापन

आगरा के मंडलीय मनोवैज्ञानिक राहुल पंवार ने छात्रों के साथ साझा किए अनुभव
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सर्वोदय पब्लिक स्कूल में शनिवार को कॅरिअर सेमिनार का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि आगरा के मंडलीय मनोवैज्ञानिक राहुल पंवार ने छात्रों के साथ अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि सकारात्मक विचार और ऊर्जा का संचार करने से ही उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़ा जा सकता है। छात्रों को कॅरिअर का सही चुनाव करने की सलाह दी।

मंडलीय मनोवैज्ञानिक राहुल पंवार इसी स्कूल के छात्र भी रहे है। उन्होंने कहा कि कॅरिअर का चुनाव करने में माता-पिता, शिक्षक और मित्रों की भी अहम भूमिका होती है। कॅरिअर को लेकर माता-पिता, शिक्षकों के साथ-साथ अपने साथियों की सलाह भी लेनी चाहिए। कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने क लिए लक्ष्य निर्धारित करना जरूरी है। लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने की सलाह दी। डायरी बनाकर उसमें प्रतिदिन मार्गदर्शक बातें लिखे। साथ ही अपने आसपास के लोगों से सीखी हुई बातों के साथ प्रतिदिन किए गए कार्यों को भी लिखे। इस दौरान छात्रों ने मुख्य अतिथि से कॅरिअर संबंधी प्रश्न पूछें। इस मौके पर निदेशक प्रमोद पंवार, प्रबंधक जयचंद दरोगा, प्रधानाचार्य अमित तेवतिया, प्रबंध समिति के सदस्य हरेंद्र कुमार, अवध कुमार व स्कूल के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed