फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The team did door-to-door verification

टीम ने डोर-टू-डोर किया सत्यापन

Thu, 01 Apr 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
The team did door-to-door verification
बड़ौत। शासन के निर्देश पर बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त द्वारा गठित टीम ने रूस्तमपुर व बरनावा गांव मेें डोर-टू-डोर पहुंचकर राशन कार्डधारकों द्वारा राशन लेने का सत्यापन किया। जांच में कार्डधारकों द्वारा राशन लेना पाया गया।
विज्ञापन

शासन को तहसील क्षेत्र के 20 कार्डधारकों की सूची खाद्य एवं रसद विभाग से मिली है, जो संदिग्ध करार दिए गए हैं। इन कार्ड धारकों के पास राशन कार्ड हैं। इसके बावजूद वे राशन नहीं लेते हैं। इनकी पड़ताल के लिए शासन ने डोर-टू-डोर सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसके बाद शासन के निर्देशानुसार मंडलायुक्त द्वारा टीम गठित की गई। जिसमें एडी बेसिक मेरठ राजेश श्रीवास्तव, बीडीओ राहुल वर्मा व एआरओ विकास कुमार को शामिल किया गया।
विज्ञापन

गठित टीम ने बृहस्पतिवार को पहले रुस्तमपुर गांव में पहुंचकर 10 लाभार्थियों की जांच की। इस दौरान पिछले तीन माह का रिकार्ड चेक किया गया। जिसमें पता लगाया कि उक्त कार्डधारक राशन ले रहे हैं या नहीं। जांच में सभी कार्डधारक राशन लेते मिले। इसके बाद टीम बरनावा गांव पहुंची। वहां पर टीम ने पांच कार्डधारकों की जांच की। यहां पर भी कार्डधारक राशन लेते पाए। बीडीओ राहुल वर्मा ने बताया कि शासन के निर्देश पर सत्यपान किया गया। जिसमें यह पता चल सके की कार्डधारक राशन ले रहा है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed