फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The team demolished the construction on the toilet land.

Baghpat News: शौचालय की जमीन हुए निर्माण को टीम ने ध्वस्त कराया

Wed, 12 Nov 2025 01:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
The team demolished the construction on the toilet land.
- मलकपुर में पुलिस की मौजूदगी में की गई कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया टीम का विरोध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। तहसीलदार न्यायालय के आदेश पर मंगलवार को मलकपुर गांव में शौचालय की जमीन पर हुए निर्माण कार्य को पुलिस की मौजूदगी में प्रशासनिक अधिकारियों ने जेसीबी से ध्वस्त कराया। जहां ग्रामीणों ने इसका विरोध जताया।
तहसीलदार न्यायालय में शौचालय की भूमि पर कब्जा करने का मुकदमा चल रहा था। धारा 67 के तहत बेदखली की कार्रवाई के आदेश किए गए। लेखपाल अनिल कुमार ने बताया कि शौचालय की भूमि पर सुरेंद्र ने कब्जा किया हुआ था। नायब तहसीलदार विजय कुमार वर्मा, लेखपाल व पुलिस के साथ निर्माण कार्य को ध्वस्त करने के लिए पहुंचे। जहां निर्माण को गिराने के दौरान ग्रामीणों ने टीम का विरोध किया।
विज्ञापन

इस बीच जेसीबी के माध्यम से दीवार व पिलर को गिराया गया। साथ ही फिर से निर्माण कार्य नहीं करने की चेतावनी दी गई। वहीं पड़ोसी अंकुर ने भी आरोप लगाया कि निर्माण कार्य को ध्वस्त करने में उसकी भी एक दीवार गिरा दी गई है, जिससे उसे नुकसान हुआ है। उसने हुए नुकसान की भरपाई करने की मांग की। वहीं नायब तहसीलदार विजय कुमार वर्मा का कहना है कि ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है और अन्य किसी के मकान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed