फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The team arrived to investigate the way to the mosque

रटौल में मस्जिद के रास्ते की जांच करने पहुंची प्रशासन की टीम

Thu, 20 Oct 2022 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
The team arrived to investigate the way to the mosque
चांदीनगर। रटौल गांव में बुधवार को मस्जिद के रास्ते की जांच करने के लिए प्रशासन की टीम पहुंची। टीम ने रास्ते का निरीक्षण व अभिलेखों की जांच की।
विज्ञापन

रटौल में सरकारी स्कूल के साथ ही मस्जिद बनी हुई है। हिंदू जागरण मंच के लोगों ने रटौल में मस्जिद के रास्ते की शिकायत की थी। बुधवार को एसडीएम अपूर्वा यादव, लेखपाल संजीव राठी, ईओ वीरज त्रिपाठी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रास्ते तथा अभिलेखों की जांच की।

एसडीएम अपूर्वा यादव ने मौके पर मौजूद दोनों संप्रदाय के लोगों से जानकारी जुटाई। लेखपाल सजीव राठी ने अभिलेखों की जांच के बाद बताया कि गांव का सरकारी स्कूल की जमीन 762 वर्गमीटर है। हालांकि मौके पर स्कूल 1366 वर्गमीटर में है। मस्जिद के सामने वाला रास्ता कब्रिस्तान की भूमि में है। एसडीएम अपूर्वा यादव ने बताया कि अभिलेखों की जांचकर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed