फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The system was in shambles, patients kept waiting for hours

Baghpat News: व्यवस्था तार-तार, मरीज घंटों करते रहे इंतजार

Tue, 18 Feb 2025 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Tue, 18 Feb 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
The system was in shambles, patients kept waiting for hours
कब आया नंबर:- जिला अस्पताल ​स्थित फिजि​शियन कक्ष के बाहर भीड़ के कारण फर्श पर बैठी महिला मरीज। - फोटो : गिरिराज प्रभु की आरती उतारते सेवायत मथुरादास कौशिक
बागपत। मौसम बदलने के साथ ही जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। सोमवार को जिला अस्पताल खुलते ही मरीजों की भीड़ बढ़ी तो अव्यवस्था फैल गई और मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ा। कुछ मरीजों को जमीन पर बैठकर इंतजार करना पड़ा। घंटों इंतजार करने के बाद उपचार करा पाए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल खुलते ही सोमवार सुबह से ही सर्दी, जुकाम एवं बुखार पीड़ितों की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां मरीजों की भीड़ होने के कारण पंजीकरण केंद्र में भारी भीड़ एकत्र हो गई और घंटों मशक्कत करनी पड़ी। वहां भी कई मरीज पर्ची बनवाने के चक्कर में जमीन पर बैठ गए। इसके बाद यही हाल जिला अस्पताल की ओपीडी में देखने को मिला।
विज्ञापन

यहां सभी कक्षों के बाहर मरीजों की लंबी कतार लगी रही। लंबी लाइन लगने के कारण मरीज अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। मरीजों की भीड़ के चलते जिला अस्पताल में अव्यवस्था होने से मरीज उपचार के लिए भटकते नजर आए। जब मरीजों का कई-कई घंटे तक नंबर नहीं आया तो जमीन पर बैठ गए और कुछ मरीज को सीढियों पर बैठते नजर आए। अव्यवस्था के कारण मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed