फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The system of self-employment will have to be developed: Prof. KP Singh

स्वरोजगार की व्यवस्था को विकसित करना होगा : प्रो. केपी सिंह

Wed, 02 Mar 2022 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
The system of self-employment will have to be developed: Prof. KP Singh
डीजे कॉलेज में आयोजित रासेयों कार्यक्रम शुभारंभ में मौजूद प्रोफेसर व छात्र-छात्राएं। - फोटो : BARAUT
डीजे कॉलेज में एनएसएस के अधिकारियों का सात दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
विज्ञापन

महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति ने विचार व्यक्त किए
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में बुधवार को महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के तत्वावधान में राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारियों को प्रशिक्षण देने के लिए सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ हुआ। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर केपी सिंह ने कहा कि वर्तमान परिवेश में चल रही व्यवस्था को बदलना होगा। स्वरोजगार की व्यवस्था को विकसित करना होगा। छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने के साथ-साथ लोगों के सामने रोजगार की समस्या का निराकरण करना होगा।
शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के कुलपति प्रोफेसर प्रोफेसर केपी सिंह, कॉलेज प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह, डॉ. मौजपाल, जेवी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जयकुमार सरोहा, डॉ. महेश कुमार मुछाल, डॉ. किरण गर्ग ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन करके किया। मुख्य अतिथि कुलपति व मूलरूप से कंडेरा गांव निवासी प्रो. केपी सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं का एक ऐसा संगठन है। जिसके माध्यम से क्षेत्र में काम कर रहे उद्योगों के साथ मिलकर चयनित ग्राम बस्तियों में लोगों को ज्यादा विकसित और जागरूक किया जा सकता है। उनकी समस्याओं का निराकरण किया जा सकता है। विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय कृषि मंत्रालय के कमिश्नर डॉ. प्रवीण मलिक ने कहा कि हमें राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के माध्यम से गांव की चयनित बस्ती में लोगों को कृषि और पशुपालन की ओर तकनीकी रूप से जोड़ना होगा। डॉ. मौजपाल सिंह ने कहा की हमें राष्ट्र निर्माण के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करना चाहिए। महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम एवं आईटीआई समन्वयक डॉ. सोमपाल सिंह ने सात दिन तक होने वाली गतिविधियों की विस्तार से चर्चा की। कॉलेज प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह ने अतिथियों का आभार जताया।
विज्ञापन

युवाओं में तनाव प्रबंधन पर दिया प्रशिक्षण
शिविर के पहले दिन डीएवी कॉलेज बुलंदशहर के रिसोर्स पर्सन डॉ. नवीश कुमार ने युवाओं में तनाव प्रबंधन पर व्याख्यान देकर प्रशिक्षकों को प्रशिक्षित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. विनोद कश्यप, डॉ. दीपक जैन, डॉॅ. नमिता जैन, डॉॅ. हरेंद्र कुमार, डॉॅ. विजयपाल, डॉ. रमेश प्रजापति, डॉ. सुनीता, डॉ. गीता तालियान, डॉ. भूपेंद्र कुमार, डॉ. राजवीर सिंह, रामभरोसे का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed