{"_id":"62c485582b1fe45f5a32c997","slug":"the-system-deteriorated-due-to-the-transfer-of-five-doctors-from-the-hospital-baghpat-news-mrt5956705100","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल से पांच चिकित्सकों के तबादले से बिगड़ी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल से पांच चिकित्सकों के तबादले से बिगड़ी व्यवस्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्पताल से पांच चिकित्सकों के तबादले से बिगड़ी व्यवस्था
बागपत। जिला अस्पताल में पहले ही चिकित्सकों की कमी चल रही थी, अब पांच और चिकित्सकों के तबादला होने से व्यवस्था बिगड़ गई है। यहां किसी को अभी तक भेजा नहीं गया है, जिससे जिला अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों की परेशानी बढ़ गई है।
जिला अस्पताल में काफी समय से चिकित्सकों की कमी चल रही है। अस्पताल प्रशासन की ओर से शासन को चिकित्सकों की नियुक्ति की डिमांड भी भेजी गई थी, मगर जिला अस्पताल में चिकित्सकों की नियुक्ति नहीं हो पाई है। सीएमओ स्तर से हड्डी रोग विशेषज्ञ और बाल रोग विशेषज्ञ नियुक्त किए गए हैं। अब शासन स्तर से जिला अस्पताल से पांच चिकित्सकों का तबादला कर दिया है। जिनमें सर्जन डॉ. देवेंद्र, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक लाठियान, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अनुराग वार्ष्णेय, डॉ. दीपक कंसल, डॉ. निलिमा जौहर शामिल हैं। जिससे जिला अस्पताल में इलाज कराने के लिए आने वाले मरीजों को परेशानी हो रही है।
इसके अलावा जिला अस्पताल में सीएमओ स्तर से तैनात किए गए बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. भरत ने अपना इस्तीफा दे दिया है। डॉ. भरत गुप्ता ने बताया कि वह फिलहाल बड़ौत सीएचसी और जिला अस्पताल में तैनात हैं। उन्हें उच्च रक्तचाप की बीमारी हो गई और उनकी माताजी हृदय रोग से ग्रसित हैं, जिसके चलते वह मरीजों का उपचार करने में समर्थ नहीं है। उन्होंने सीएमओ को अपना इस्तीफा देकर मंजूर करने की मांग की है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में चिकित्सकों की कमी चल रही है, इसके बावजूद इलाज कराने के लिए आने वाले मरीजों को इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। चिकित्सकों की कमी के कारण वह खुद भी ओपीडी कर रहे हैं। चिकित्सकों के आने पर एक दो दिन में व्यवस्था ठीक हो जाएगी। - डॉ. एसके सुमन सीएमएस