फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The sweeper did not come to Gauripur Jawaharnagar for eight months

गौरीपुर जवाहरनगर में आठ माह से नहीं आया सफाईकर्मी

Wed, 29 Jun 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
The sweeper did not come to Gauripur Jawaharnagar for eight months
बागपत के गौरीपुर जवाहरनगर गांव में हुई गंदगी - फोटो : BAGHPAT
गौरीपुर जवाहरनगर में आठ माह से नहीं आया सफाईकर्मी
विज्ञापन

बागपत। गौरीपुर जवाहरनगर गांव में आठ महीने से सफाई के लिए सफाईकर्मी नहीं पहुंचा। जिससे गांव में सफाई व्यवस्था पूरी तरह धड़ाम है और ग्रामीण खुद ही अपने घरों के आसपास गलियों में सफाई करने को मजबूर हैं। सफाईकर्मी नहीं आने से नालियों का गंदा पानी भी गलियों में भरा हुआ है तो कूड़ा भी जगह-जगह फैला होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गौरीपुर जवाहरनगर गांव में तैनात खामपुर गांव के रहने वाले सफाई कर्मी सचिन कुमार की आठ माह पहले मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में किसी भी सफाई कर्मचारी की तैनाती नहीं की गई और शिकायतें करने के बाद भी अफसर ध्यान नहीं दे रहे। सफाई कर्मचारी नहीं आने से कूड़ा गलियों में फैला रहता है और नालियां भी कूड़े से अटी रहती हैं, जिससे गंदा पानी गलियों में फैल रहा है। सफाईकर्मी नहीं आने से ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल भी बना हुआ है।
विज्ञापन

--
खुद सफाई न करें तो स्थिति बिगड़ जाएगी
सफाई कर्मी की मौत होने के बाद से गांव में सफाई कर्मी नहीं भेजा गया। जिस कारण खुद ही सफाई करनी पड़ रही है। अगर खुद सफाई न करें तो गांव में स्थिति बिगड़ जाएगी और गांव में जगह-जगह कूड़ा इकट्ठा हो जाएगा। - राजेश, ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
जल्द से जल्द भेजा जाए सफाईकर्मी
गांव में सफाई कर्मी के कारण सफाई व्यवस्था खराब हो रही है। जिससे अब बरसात के मौसम में परेशानी ज्यादा बढ़ जाएगी। नाले गंदगी से अटे होने से गंदा पानी गलियों में फैल जाएगा। जल्द से जल्द गांव में सफाई कर्मी तैनात किया जाए। -ब्रह्मसिंह ग्रामीण।
--
गांव के रास्तों से कूड़ा हटवाएं
सफाई कर्मी नहीं आने के कारण गांव के रास्तों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं, जिन्हें जल्द हटवाया जाए। सफाई कर्मी को लेकर कई अधिकारियों से मिलकर गुहार लगा चुके हैं। सफाई कर्मी भेजकर गांव के रास्तों से कूड़ा हटवाया जाये। - बाबूराम, ग्रामीण।
--
घर से निकलते ही टोकने लगते हैं ग्रामीण
आठ माह से गांव में सफाई नहीं हो पाई। जिस कारण घर से निकलते ही गांव के लोग सफाई कराने के लिए टोकने लगते हैं। बार-बार मांग करने के बाद भी गांव में सफाईकर्मी तैनात नहीं किया गया। कई बार अधिकारियों को भी ग्रामीणों की समस्या से अवगत कराया जा चुका है। - आरती, ग्राम प्रधान गौरीपुर जवाहरनगर।

वर्जन- गौरीपुर जवाहरनगर गांव मेें सफाई कर्मी की तैनाती नहीं होने का मामला संज्ञान में आया है। जल्द ही गांव में सफाईकर्मी तैनात कर दिया जाएगा। ग्रामीणों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। - अमित त्यागी, डीपीआरओ बागपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed