फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The supply was disrupted due to the collision of the vehicle in the pillar

वाहन की टक्कर लगने से खम्भा टूटा, रेलवे रोड की बिजली आपूर्ति रही बाधित

Sat, 01 Jan 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
The supply was disrupted due to the collision of the vehicle in the pillar
खेकड़ा। नगर में रेलवे रोड पर शुक्रवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से उच्च क्षमता की बिजली लाइन का खंभा टूट गया। इससे शनिवार दोपहर तक रेलवे रोड पर आपूर्ति बाधित रही। इसके परिणामस्वरूप से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कस्बे के बाजार में रेलवे रोड पर पुलिस चौकी के पास बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से उच्च क्षमता की विद्युत लाइन का खंभा टूट गया। इससे रेलवे रोड की आपूर्ति बाधित हो गई। इस पर शनिवार सुबह बिजलीकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दूसरा खंभा लगाकर शनिवार दोपहर में आपूर्ति सुचारु की। करीब दस घंटे से अधिक समय तक आपूर्ति ठप रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, एसडीओ संजय कुमार का कहना है जानकारी पाकर विभागीय लाइनमैन खंभे को ठीक करने में जुट गए थे। शीघ्रता से काम पूरा कराकर आपूर्ति चालू कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed