फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The student committed suicide by hanging himself after sending a goodbye message to his family.

Baghpat News: छात्र ने परिजनों को गुड बाय का मेसेज भेजकर फांसी लगाकर की आहत्महत्या

Wed, 08 Oct 2025 02:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
The student committed suicide by hanging himself after sending a goodbye message to his family.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रमाला। किरठल गांव में कक्षा 12 के छात्र सन्नी (19) ने सोमवार रात मोबाइल से परिवार वालों को गुड बाय का मैसेज भेजकर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार की सुबह परिवार वालों ने सन्नी का शव फंदे पर लटका देखा तो उन्होंने कई लोगों पर उत्पीड़न का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया। पुलिसकर्मियों को चार घंटे तक शव फंदे से नहीं उतारने दिया। वहीं मृतक की जेब में एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें प्रधान के पति समेत कई लोगों के नाम लिखे हुए हैं। किरठल गांव निवासी छात्र सन्नी का शव मंगलवार की सुबह घर में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। इसकी सूचना पर आए पुलिसकर्मियों ने शव को फंदे से उतारने का प्रयास किया तो परिवार वालों ने हंगामा करते हुए रोक दिया। पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाने का भी प्रयास किया मगर चार घंटे तक हंगामा चलता रहा। वहां आए सीओ बड़ौत विजय कुमार ने परिवार वालों को समझाकर शांत कराया और शव उतारकर जांच की।
सन्नी के पिता धर्मेंद्र ने बताया कि दस दिन पहले उसके बेटे सन्नी और बॉबी का लूंब गांव के युवक रुद्र से झगड़ा हो गया था। इसमें रुद्र की तहरीर पर पुलिस ने दोनों बेटों सन्नी और बॉबी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था, जबकि सन्नी की तहरीर पर कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि प्रधान के पति कृष्ण और लूंब के कई लोग उसके बेटों को जेल भिजवाना चाहते थे, इसके लिए दोनों बेटों के खिलाफ फर्जी मुकदमा भी दर्ज कराया। धर्मेंद्र ने बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed