फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The storm increased the trouble, the lights went off in more than 150 villages including the city

आंधी ने बढ़ाई मुसीबत, शहर सहित 150 से ज्यादा गांवों तक बत्ती गुल

Tue, 26 Apr 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
The storm increased the trouble, the lights went off in more than 150 villages including the city
रटौल में आंधी आने के बाद जमीन पर गिरे आम एकत्र करती महिला - फोटो : BAGHPAT
22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सोमवार की रात आई आंधी
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर तक पेयजल सहित अन्य समस्याओं से जूझते रहे लोग
आम की फसल में भारी नुकसान हुआ, बागवानों की माथे पर चिंता की लकीरें
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सोमवार रात 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी। आंधी से विद्युत लाइनों में फाल्ट हो गया और कई जगह खंभे टूट कर गिर गए। इससे शहर के साथ ही 150 से ज्यादा गांवों में की बत्ती गुल हो गई। मंगलवार सुबह को लोग पानी के लिए भी तरस गए। ऊर्जा निगम के कर्मचारी मंगलवार को बिजली आपूर्ति के लिए जुटे रहे। शहर में रात में सप्लाई शुरू हो गई, मगर कुछ गांवों में मंगलवार की दोपहर तक सप्लाई शुरू हो सकी। उधर, आंधी से आम की फसल में भारी नुकसान हुआ है।
खेकड़ा कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि सोमवार की रात आई आंधी की रफ्तार करीब 22 किलोमीटर प्रति घंटा थी। इससे बागपत शहर में रात करीब साढ़े नौ बजे से सुबह तीन बजे तक और गांवों में मंगलवार दोपहर तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। बागपत शहर के अलावा आस-पास के कई गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। बड़ौत नगर क्षेत्र और इससे जुड़े जोनमाना, ढिकाना, कोताना, लुहारी, बावली, मलकपुर, बिजरौल, किरठल, तुगाना, लूंब, बिनौली क्षेत्र के बिनौली के अलावा शेखपुरा, पिचोकरा, जिवाना, दरकावदा, गल्हैता, गढ़ीदुल्ला, मुकीमपुरा, अग्रवाल मंडी टटीरी, सूरजपुर मेहनवा, चौहल्दा, बली, मीतली, गौरीपुर, कस्बा अमीनगर सराय, सिंघावली अहीर बिजली घर से जुड़े दर्जन गांव और खेकड़ा कस्बा में बिजली प्रभावित रही। आंधी में खेकड़ा में पाठशाला रोड पर नीम का पेड़ उखड़ गया। रटौल में आंधी के कारण रात में ढाई से तीन घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। बिजली प्रभावित होने के कारण गर्मी में लोगों को परेशानी हुई और मंगलवार की सुबह पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। ऊर्जा निगम के कर्मचारी बिजली आपूर्ति कराने के लिए फाल्ट ठीक करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

आंधी में आम की फसल को नुकसान, किसानों की चिंता बढ़ी
चांदीनगर। सोमवार को आई तेज आंधी से आम की फसल को काफी नुकसान हुआ है। आंधी में पेड़ों की डालियां टूटने से आम नीचे गिर गए है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि उनकी लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। रटौल निवासी मिटू चौधरी का कहना है उसका 50 बीघा आम का बाग है। आंधी में कच्चे आम टूट कर नीचे गिर गए। शहीद व सलीम का कहना है कि आंधी से फसल का नुकसान हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंधी में गिरा पेड़ा, व्यक्ति और दो पशु दबे
दोघट। दाहा निवासी गोविंद अपने घर के आंगन में अपनी चारपाई पर पेड़ के नीचे लेटा हुआ था। सोमवार रात में आई आंधी में उसके आंगन में खड़ा पेड़ गिर गया। पेड़ के नीचे गोविंद व उसके दो पशु दब गए। ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें पेड़ के नीचे से निकाला। परिजनों ने उसे बड़ौत के एक प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके अलावा पेड़ टूटकर गिरने से दाहा बरनावा मार्ग अवरुद्ध हो गया। राहगीरों ने किसी तरह पेड़ों को हटाकर मार्ग खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed