{"_id":"68cb053c224cf2f7df0e459b","slug":"the-stalled-development-work-of-the-district-panchayat-worth-fifteen-crores-has-started-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-138606-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: जिला पंचायत के पंद्रह करोड़ के रुके विकास कार्य शुरू हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: जिला पंचायत के पंद्रह करोड़ के रुके विकास कार्य शुरू हुए
विज्ञापन
- बारिश के कारण रुके हुए थे कार्य, अब जल्द पूरे कराने में लगे अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिला पंचायत के 15 करोड़ रुपये के रुके हुए विकास कार्य शुरू हो गए। इनमें नाला, इंटरलॉकिंग, सडक़, नालियों के निर्माण समेत अन्य कार्य शामिल हैं। बारिश के कारण यह कार्य रुक गए थे। जिला पंचायत के अधिकारी अब इन कार्यों को जल्द पूरा कराने में जुट गए हैं।
जिला पंचायत में पिछले कई साल से पूरा बजट खर्च नहीं हो रहा है। पहले जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्यों में खींचतान के कारण जिला योजना मंजूर नहीं हो सकी। उस पर बाद में मुहर लगी तो उसमें शामिल कार्य शुरू नहीं हो सके। इस कारण जिला पंचायत के खाते में बजट जमा होता जा रहा है। जिसको खर्च करने के लिए निविदा जारी की गई तो उनमें गड़बड़ी की शिकायत होने पर जांच शुरू हो गई। इसमें कई महीने का समय बीत गया।
एक महीने पहले 15 करोड़ रुपये से कार्य कराने के लिए निविदा जारी की गई और वह कार्य शुरू होने वाले थे। यहां बारिश शुरू हो गई और लगातार बारिश होने के कारण कुछ कार्य शुरू नहीं हो सके तो कुछ कार्य रोकने पड़े थे। अब बारिश थमने के बाद कार्य दोबारा से शुरू कराए जा रहे हैं। इनमें सड़क निर्माण, नाला निर्माण, इंटरलॉकिंग आदि शामिल हैं। इनके होने से गांवों के आसपास सड़क टूटने, जलभराव आदि की काफी समस्या खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
--
विकास कार्य शुरू करा दिए गए हैं। इनको जल्द पूरा करा दिया जाएगा और इनके होने से लोगों की काफी समस्या दूर हो जाएगी। अन्य बजट से भी जल्द कार्य शुरू कराए जाएंगे। - ममता किशोर, अध्यक्ष जिला पंचायत