{"_id":"6169cc30787ab11e9a2fd024","slug":"the-soldier-who-took-the-summon-died-in-hapur-baghpat-news-mrt5607380189","type":"story","status":"publish","title_hn":"समन लेकर गए सिपाही की हापुड़ में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समन लेकर गए सिपाही की हापुड़ में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत कचहरी सुरक्षा में तैनात सिपाही बुलंदशहर गया था समन तामील कराने
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बुलंदशहर में समन तामील कराने जा रहे सिपाही की हापुड़ के पिलखुवा में सड़क हादसे में मौत हुई। इस घटना से पुलिस महकमे और परिवार में शोक की लहर है।
कोतवाली प्रभारी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि सिपाही मनीष तेवतिया मूलरूप से कस्बा गुलावठी, बुलंदशहर का रहने वाला था जो अपने परिवार के साथ हापुड़ में किराए पर रहता था। वह वर्ष 2011 में पुलिस विभाग में भर्ती हुआ था और इस समय बागपत कचहरी सुरक्षा में तैनात था। सिपाही मनीष बृहस्पतिवार को बागपत से बुलंदशहर में समन तामील करने के लिए बाइक से गया था। वह कस्बा पिलखुवा के पास पहुंचा तो रोडवेज बस ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। इस घटना से साथी पुलिस कर्मियों में गम का माहौल है।