फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The soldier fired with a gun in Barnawa, the police caught

सिपाही ने बरनावा में तमंचे से की फायरिंग, पुलिस ने पकड़ा

Fri, 05 Nov 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
The soldier fired with a gun in Barnawa, the police caught
बिनौली (बागपत)। बदायूं में सांसद संघमित्रा की सुरक्षा में तैनात दाहा गांव के रहने वाले सिपाही ने शुक्रवार को बरनावा में फायरिंग कर दी। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसके पास से तमंचे, सरकारी कारबाइन व कारतूस बरामद किए गए है।
विज्ञापन

दाहा गांव का रहने वाला रवि यूपी पुलिस में सिपाही है और वह बदायूं में तैनात है। वह शुक्रवार शाम शराब के नशे धुत होकर बरनावा पहुंचा और दाहा रोड़ पर दो हवाई फायर किए। इससे लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे पकड़ लिया। सीओ बागपत अनुज मिश्र ने बताया कि फायर करने वाला यूपी पुलिस का सिपाही वर्तमान में बदायूं की सांसद संघमित्रा की सुरक्षा में तैनात है। उसके पास से दो तमंचे, सरकारी कारबाइन व कारतूस बरामद किए गए है। इसके साथ ही फायरिंग करने के बाद बचे दो खोखे भी बरामद किए गए है। सीओ के अनुसार कारतूस अवैध है या सरकारी है, इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed