फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The shopkeeper was assaulted, the goods were thrown out

दुकानदार के साथ मारपीट, सामान बाहर फेंका

Mon, 27 Jun 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
The shopkeeper was assaulted, the goods were thrown out
बड़ौत। बड़ौत-अमीनगर सराय मार्ग पर सूदखोरों ने एक दुकानदार और उसके बेटे के साथ मारपीट करते हुए सामान बाहर फेंक दिया।
विज्ञापन

नगर की पट्टी मेहर के रहने वाले अशोक शर्मा ने बताया कि सराय रोड पर चाय की दुकान है। तीन साल पहले एक युवक से 50 हजार और दूसरे युवक से 28 हजार ब्याज पर लिए थे। वह छह माह पहले दोनों युवकों के 10 प्रतिशत ब्याज के साथ लगभग चार लाख रुपये वापस लौटा चुका है। उसके बाद भी दोनों उस पर साढ़े चार लाख रुपये ब्याज के और बकाया बता रहे हैं। सोमवार को दोनों अपने साथियों के साथ दुकान पर पहुंचे और दुकान का सामान बाहर फेंक दिया। विरोध करने पर बेटे उमंग शर्मा को पीटा। दुकान पर ताला बंद कर फरार हो गए। उन्होंने घटना की जानकारी एसपी को दी, जिसके बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और बाहर पड़ा सामान दुकान के अंदर रखवाया। पीड़ित ने घटना की कोतवाली में तहरीर दी है। सीओ युवराज ने बताया कि घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed