फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The seal will be implemented on February 22, the Mahay Yojana will be implemented in a

Baghpat News: महायोजना पर 22 फरवरी को लगेगी मुहर, एक सप्ताह में लागू होगी

Mon, 17 Feb 2025 01:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
The seal will be implemented on February 22, the Mahay Yojana will be implemented in a
बागपत। महायोजना 2031 आखिर ढ़ाई साल बाद अब लागू हो जाएगी। इसपर मुहर लगाने के लिए 22 फरवरी को मंडलायुक्त की अध्यक्षता में विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक तय हो गई है। वहां आखिरी मंजूरी मिलने के करीब एक सप्ताह बाद इसको लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बागपत-बड़ौत-खेकड़ा विकास प्राधिकरण ने महायोजना-2031 का जून 2022 में ड्राफ्ट तैयार किया था। इसपर अगस्त 2022 के आखिर तक आपत्तियां व सुझाव मांगे गए थे। उनका निस्तारण करके कमिश्नर की मुहर लगने के बाद इसे शासन में भेजा गया था। जिसके बाद महायोजना में बदलाव शुरू किया गया और उसमें कई बड़े बदलाव करके दोबारा आपत्ति व सुझाव मांगे गए थे। उनका भी निस्तारण करके कई महीने पहले महायोजना में दोबारा बदलाव करके कमिश्नर की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में उसे मंजूर करके शासन को भेज दिया गया था। जहां कई महीने से महायोजना अटकी थी और उसपर अक्तूबर 2024 को लखनऊ में समिति ने अपनी मुहर लगाई। मगर, पिछले महीने डीएम व मंडलायुक्त के तबादलों के कारण विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक नहीं हो सकी थी और यह अटक गई थी। अब दोबारा से मंडलायुक्त के यहां फाइल भेजी गई थी तो वहां से बैठक के लिए 22 फरवरी की तारीख तय की गई है। बोर्ड बैठक में इसपर आखिरी मुहर लगनी है और उसके बाद ही इसे लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed