{"_id":"d000162ccd203eddadfa13b2ca9add47","slug":"the-route-was-changed-from-being-jammed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग परिवर्तित होने से लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग परिवर्तित होने से लगा जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Mon, 14 Dec 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम प्रधान चुनाव की मतगणना के चलते रविवार को मेरठ-बागपत मार्ग को डौला वाया सराय डायवर्ट कर दिया गया, जिससे जगह-जगह जाम की स्थिति रही। जाम के कारण लोगों का सफर लंबा हो गया, जिससे उन्हें काफी परेशानियों से जूझना पड़ा।
ग्राम पंचायत चुनाव की मतगणना के लिए पिलाना ब्लॉक में मेरठ-बागपत रोड स्थित आर्य भट्ट कालेज को मतगणना केंद्र बनाया गया था। कालेज में मतगणना होने के कारण मेरठ-बागपत मार्ग को डौला से हिसावदा वाया सराय डायवर्ट कर दिया गया, जिससे मेरठ से बागपत का सफर काफी लंबा हो गया।
रविवार को मेरठ से बागपत आने वाले तथा बागपत से मेरठ जाने वाले वाहन डौला से हिसावदा से अमीनगर सराय होते हुए वाहन निकाले गए, जिससे अमीनगर सराय मोड़, अमीनगर सराय में फव्वारा चौक, डौला में पूरा दिन जाम की स्थिति बनी रही। एक तो मार्ग डायवर्ट होने से लंबा हो गया।
विज्ञापन
दूसरे जगह-जगह जाम लगा होने के कारण मार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों से जूझना पड़ा। इसके अलावा बागपत बाईपास मार्ग व चमरावल मार्ग को भी बंद कर दिया गया, जिसके कारण वंदना चौक पर भी पूरा दिन जाम की स्थिति रही।